रामसिंहपुर के 50 GB रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले की मुख्य आरोपी महदीप कौर के माता-पिता ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. परिवार के मुताबिक, महदीप शहर जाने का बहाना बनाकर 8 से 10 दिनों तक घर से गायब रहती थी और किसी की बात नहीं मानती थी. वहीं, पुलिस जांच में मौका-ए-वारदात से कुछ संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई हैं, जिससे किसी बड़ी साजिश की आशंका गहरा गई है.