रेलवे ट्रैक विस्फोट मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मौका तस्दीक के दौरान रामसिंहपुर से 300 मीटर और रेलवे ट्रैक से महज 10 मीटर की दूरी पर दो संदिग्ध बमनुमा वस्तुएं बरामद हुई हैं. यह नया घटनास्थल 50 जीबी रेलवे ट्रैक ब्लास्ट वाली जगह से करीब 3 किलोमीटर दूर है। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) मौके पर पहुंच गया है और पूरे इलाके को सील कर जांच तेज कर दी गई है. एक के बाद एक संदिग्ध वस्तुएं मिलने से किसी बड़ी आतंकी या आपराधिक साजिश की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद सभी सुरक्षा और जांच एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं.
#RailwayTrackBlast #breakingnews #rajasthannews #bombsquad