Teacher Exam Fraud: जालोर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जूनी बाली के लेक्चरर हरसनराम देवासी को शिक्षा निदेशालय ने राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है. जांच में सामने आया कि हरसनराम ने भर्ती परीक्षाओं में अन्य अभ्यर्थियों की जगह फर्जी परीक्षार्थी बनकर परीक्षा दी, पहचान दस्तावेजों में हेरफेर किया. एक अभ्यर्थी को नौकरी दिलाने में भूमिका निभाई. विभागीय आदेश के अनुसार, हरसनराम के खिलाफ परीक्षा अधिनियम सहित कुल 9 धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज है. वह जयपुर एयरपोर्ट थाना में दर्ज एक मामले में जेल भी जा चुका है, मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है. #JaloreNews #TeacherDismissed #ExamFraud #HarsanramDewasi #RajasthanEducation #DummyCandidate #JaloreTeacherSacked #BreakingNewsRajasthan #RecruitmentScam #EducationDepartmentAction #JalorePolice