विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2026

अजमेर: गांव के हर अंतिम संस्कार में शामिल होता था कुत्ता, मौत पर लोगों ने DJ और गाजे-बाजे से की अंतिम विदाई

राजस्थान के अजमेर में एक कुत्ते को इंसानों जैसा सम्मान देकर अंतिम विदाई दी गई. हर अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले इस कुत्ते की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया. ग्रामीणों ने रीति‑रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया.

अजमेर: गांव के हर अंतिम संस्कार में शामिल होता था कुत्ता, मौत पर लोगों ने DJ और गाजे-बाजे से की अंतिम विदाई
गाजे-बाजे से हुई कुत्ते की अंतिम विदाई.

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित राजियावास गांव ने जानवरों के प्रति प्रेम की एक दिल छू लेने वाली कहानी रची है. यहां के लोगों ने एक कुत्ते को ऐसे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी मानो वह उनका अपना परिवार का सदस्य हो. यह कुत्ता गांव में हर मौत पर खुद-ब-खुद मृतक के घर पहुंच जाता था और पूरी अंतिम यात्रा में साथ रहता था.

श्मशान घाट तक वह चुपचाप बैठा रहता और जैसे अपनी श्रद्धांजलि देता. इसी वजह से गांववासी उसे सिर्फ एक जानवर नहीं बल्कि अपनों जैसा मानने लगे थे. उसकी यह सेवा भावना ने सबके दिलों में उसके लिए विशेष जगह बना ली थी.

कुत्ते की मौत पर गांव में फैला गहरा शोक 

सोमवार की सुबह यह कुत्ता सड़क के किनारे मृत हालत में पड़ा मिला. मौत का कारण पता नहीं चल सका लेकिन खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया. लोग उदास हो गए और सोशल मीडिया के जरिए यह सूचना आसपास के इलाकों तक तेजी से फैल गई. हर कोई इस घटना से स्तब्ध था.

सरपंच ब्रजपालसिंह रावत ने कहा कि यह कुत्ता हर शोक सभा में बिना बुलाए शामिल होता था और चुपचाप अपनी संवेदना जताता था. उसकी यह आदत ने ग्रामीणों के मन में उसके प्रति गहरा लगाव पैदा कर दिया था. खबर फैलते ही लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में लग गए.

रामधुन और गाजे-बाजे के साथ अंतिम यात्रा 

सुबह करीब 11 बजे आशापुरा माता मंदिर से कुत्ते की अंतिम यात्रा शुरू हुई. डीजे पर रामधुन बज रही थी और लोग गाजे-बाजे के साथ आगे बढ़ रहे थे. यात्रा राजियावास हिंदू मुक्तिधाम पहुंची जहां पूरे रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया गया. इसके बाद शोकसभा आयोजित की गई और उठावना की रस्म भी निभाई गई.

इस मौके पर सरपंच ब्रजपालसिंह रावत समाजसेवी किशनसिंह मंगलसिंह महेन्द्रसिंह छितरसिंह वार्ड पंच कल्याणसिंह भरतसिंह नैनासिंह कालूराम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. हर कोई भावुक था और कुत्ते की याद में आंसू बहा रहे थे.

यह भी पढ़ें- SI भर्ती मामले में ED की चार्जशीट रिकॉर्ड पर लाने की मांग, राजस्थान हाई कोर्ट में अहम सुनवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com