विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2026

दौसा में मादा पैंथर ने मचाया आतंक, बच्चों के साथ ग्रामीण इलाके में दिखा मूवमेंट; वन विभाग अलर्ट

राजस्थान में दौसा जिले के बांदीकुई में मादा पैंथर और उसके बच्चों की लगातार मौजूदगी से दहशत का माहौल है. वन विभाग अलर्ट मोड पर है और पैंथर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं.

दौसा में मादा पैंथर ने मचाया आतंक, बच्चों के साथ ग्रामीण इलाके में दिखा मूवमेंट; वन विभाग अलर्ट
दौसा में पैंथर का आतंक.

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र में मादा पैंथर अपने बच्चों के साथ लगातार मूवमेंट कर रही है. बीते कई दिनों से पैंथर की मौजूदगी के चलते ग्रामीणों और कर्मचारियों में डर बना हुआ है. आबादी क्षेत्र के पास पैंथर के देखे जाने से वन विभाग भी अलर्ट हो गया है.

नगर वन में सक्रिय पैंथर

डीएफओ हरिकिशन सारस्वत ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. पैंथर की हर हरकत पर वन विभाग की पैनी नजर है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने आगे बताया कि मादा पैंथर नगर वन क्षेत्र में ही सक्रिय है. पदचिन्हों के आधार पर पैंथर की लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है. वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रैकिंग के लिए लगाए गए ट्रैप कैमरे

पैंथर की सटीक जानकारी जुटाने के लिए वन विभाग ने नगर वन क्षेत्र में चार ट्रैप कैमरे लगाए हैं. इन कैमरों की मदद से मादा पैंथर और उसके बच्चों की गतिविधियों को रिकॉर्ड कर उनकी आवाजाही के रास्तों को चिन्हित किया जाएगा.

खाली पिंजरा बना चिंता का कारण

पैंथर का मूवमेंट सामने आने के बावजूद लगाया गया पिंजरा अब तक खाली है. पिंजरे में किसी प्रकार का शिकार भी नहीं डाला गया है. इससे पैंथर को पकड़ने की तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

फायर स्टेशन के कर्मचारियों में भय

पैंथर का मूवमेंट फायर ब्रिगेड कार्यालय के आसपास भी देखा गया है. इससे वहां तैनात कर्मचारियों में डर का माहौल है. कर्मचारियों का कहना है कि रात के समय खतरा और बढ़ जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आबादी के पास पैंथर की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं दिख रहे हैं. लोग किसी बड़ी घटना की आशंका जता रहे हैं.

यह भी पढ़ें- विधानसभा में विधायकों के अधिकारों पर संग्राम, टीकाराम जूली ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी को लिखा पत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com