विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2024

एक्शन में डिप्टी CM दीया कुमारी, घटिया सड़क निर्माण पर JEN, AEN, XEN गिरी गाज, ठेकेदार पर लटक रही तलवार

Deputy CM Diya Kumari Action: शनिवार को राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी का एक अलग ही रूप देखने को मिला. नाथद्वारा के दौरे पर पहुंची डिप्टी सीएम ने घटिया सड़क निर्माण का काम देख तत्काल अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दे डाले.

एक्शन में डिप्टी CM दीया कुमारी, घटिया सड़क निर्माण पर JEN, AEN, XEN गिरी गाज, ठेकेदार पर लटक रही तलवार
राजस्थान में घटिया सड़क निर्माण का जांच करवातीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी.
NDTV

Deputy CM Diya Kumari Action: राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी शनिवार को जबरदस्त एक्शन में दिखी. राजस्थान सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में उदयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन में भाग लेने से पहले दीया कुमारी नाथद्वारा पहुंचीं. जहां उन्होंने घटिया सड़क निर्माण को देख अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई. साथ ही जाते-जाते अधिकारियों पर बड़ी विभागीय कार्रवाई भी कर गई. डिप्टी सीएम के एक्शन के बाद अब ठेकेदार पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है. क्योंकि दीया कुमारी ने सड़क निर्माण की जांच के बाद जिम्मेदार ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करने का निर्देश दिया है.  

दरअसल शनिवार को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने नाथद्वारा में सड़कों का औचक निरीक्षण किया. लापरवाही पर जेईएन और एईएन को एपीओ करने, एक्सईएन के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए. 

नाथद्वारा में सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी राज्य में सड़कों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर हैं. निरंतर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि निर्माण कार्यों में लापरवाही न हो. उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को नाथद्वारा पहुंची थी और शनिवार को उदयपुर में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में भाग लेने से पूर्व उन्होंने सड़कों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम रक्षा पारीक, पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अशोक कुमार शर्मा, अधीक्षण अभियंता मगनीराम रैगर आदि मौजूद रहे.

अधिकारियों से सवाल-जवाब करतीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी.

अधिकारियों से सवाल-जवाब करतीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी.

ठेकेदार पर कार्रवाई का भी निर्देश

उपमुख्यमंत्री नाथद्वारा उपखंड क्षेत्र के गुंजोल-कुंचोली मार्ग पहुंची. यहां उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने और काम गुणवत्ता से नहीं होने पर कड़क नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई. इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अशोक शर्मा को उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि संवेदक पर कार्रवाई अमल में लाई जाए, जरूरी हो तो ब्लैकलिस्ट करें. 

क्वालिटी चेकिंग मशीन मंगवा जांची गुणवत्ता

उपमुख्यमंत्री ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचौली के सामने मौक़े पर ही उदयपुर एक्सईएन क्वालिटी कंट्रोल कार्यालय की क्वालिटी चेकिंग मशीन मंगवाई और सड़क की गुणवत्ता जांची. जिसके बाद सड़क निर्माण में ख़ामी मिलने के कारण सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता जितेश व्यास और सहायक अभियंता नमित मिश्रा को एपीओ करने के निर्देश दिए. 

घटिया सड़क निर्माण की जांच करतीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी.

घटिया सड़क निर्माण की जांच करतीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी.

अधिशासी अभियंता पर को भी नोटिस

साथ ही अधिशासी अभियन्ता भानुप्रकाश माथुर को 17 सीसी के नोटिस देने के निर्देश दिए. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़कों और अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर पूरी गंभीर है, निर्माण कार्यों में लापरवाही किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है. यह अधिकारियों का दायित्व है कि निर्माण कार्यों का निरंतर घंटा से निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी कम गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो. 

श्रीनाथजी के ग्वाल दर्शन कर लिया आशीर्वाद

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने निरीक्षण से पहले नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथजी के मंदिर में सुबह 9:15 बजे ग्वाल झांकी के दर्शन किए. इसके पश्चात उनका गोस्वामी विशाल नाथद्वारा (विशाल बावा) ने समाधान पद्धति से स्वागत किया. स्वागत पश्चात विभिन्न विषयों पर उपमुख्यमंत्री और बावा के मध्य चर्चा हुई. इस दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें - जलमहल में होगी बोटिंग, जयपुर में हेरिटेज संरक्षण के लिए 100 करोड़ खर्च करेगी सरकार, डिप्टी CM दीया कुमारी ने दिए निर्देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com