विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2024

हनुमानगढ़ हनीट्रैप का मामले में युवती सहित दो आरोपी गिरफ्तार, की थी लाखों की ठगी

हनुमानगढ़ में रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत सरकारी कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसाकर 1.20 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है.

हनुमानगढ़ हनीट्रैप का मामले में युवती सहित दो आरोपी गिरफ्तार, की थी लाखों की ठगी
हनी ट्रैप केस में गिरफ्तार आरोपी
Hanumangarh:

Honey Trap in Rajasthan: राजस्थान के हनुमानगढ़ से रेलवे के कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसाकर रुपए ऐंठने के मामला सामने आया है. जंक्शन थाना पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को एक युवती सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

साथ ही आज हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने हनी ट्रैप मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी अमृतपाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इस पूरे ट्रैप में कुल तीन लोग शामिल थे. जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल है.

जंक्शन थाना अधिकारी विष्णु खत्री के अनुसार जंक्शन निवासी पूजा सोनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से रेलवे कर्मचारी से दोस्ती की थी. फिर उसको घर बुलाकर अपने साथी सलीम और अमृतपाल के साथ मिलकर उसकी अश्लील वीडियो बनाई.

उसके बाद उन दोनों लोगों ने मिल कर उस युवक की पिटाई कर दी जिसके बाद उन्होंने पीड़ित से 10 लाख रुपयों की मांग की. और 1.22 लाख रुपए ऑनलाइन माध्यम से अपने खाते में डलवाए. इसके साथ ही तीनों ने पीड़ित से उसका मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी छीन लिया.

Honeytrap case

पुलिस ने आज तीसरे अपराधी को भी पकड़ लिया.

घटना के बाद पीड़ित ने जंक्शन पुलिस को सूचना दी. और पुलिस ने कल आरोपी पूजा सोनी और सलीम को गिरफ्तार किया. वहीं आज पुलिस ने तीसरे फरार आरोपी अमृतपाल को गिरफ्तार करते हुए तीनों आरोपियों से आधी राशि रिकवर कर ली है. सह ही पीड़ित का मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी बरामद कर लिया है. पुलिस अब इन सभी तीनों आरोपियों से विस्तार से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़े:स्कूल संचालक के साथ हनी ट्रैप के मामले में एक महिला गिरफ्तार, अगवाकर बनाया था अश्लील वीडियो

इसे भी पढ़े:Mewaram Jain Viral Video: कांग्रेस नेता मेवाराम जैन के वायरल वीडियो से सोशल मीडिया पर बाढ़, यूजर बोले- मेवाराम को जेल में डालो

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com