विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2025

Rajasthan: 5 करोड़ कैश, 6 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी, 24 लॉकर; इनकम टैक्स की रेड में जयपुर के कारोबारी के पास मिला 'खजाना'

इनकम टैक्स की टीम कारोबारियों से पूछताछ कर रही है. उनके वित्तीय रिकॉर्ड और टैक्स चोरी की जांच की जा रही है. आने वाले दिनों में इस केस में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Rajasthan: 5 करोड़ कैश, 6 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी, 24 लॉकर; इनकम टैक्स की रेड में जयपुर के कारोबारी के पास मिला 'खजाना'

IT Raid In Rajasthan: जयपुर के तीन कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT Raid) की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही. अब तक की जांच में आयकर विभाग (Income Tax Department) को भारी मात्रा में ज्वेलरी, करोड़ों रुपये कैश और विदेशों में निवेश व हवाला कारोबार के सबूत मिले हैं. इससे पहले शनिवार को कारोबारियों के 24 लॉकर के बारे में पता चला था. जिन्हें सील कर दिया गया और इन लॉकरों को खोलने के लिए वारंट जारी किए गए. जांच में यह भी पता चला है कि कारोबार में बड़े पैमाने पर नकदी का इस्तेमाल किया जा रहा था ताकि टैक्स चोरी की जा सके.

टैक्स चोरी के लिए कैश का इस्तेमाल

इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी और जांच में साढ़े 6 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी और साढ़े 5 करोड़ रुपए कैश मिला है. कारोबारी बड़े पैमाने पर कैश का इस्तेमाल कर रहे थे. ताकि टैक्स चोरी की जा सके. टीम को जो दस्तावेज मिले हैं, उसके आधार पर विदेशों में निवेश का भी पता चला है.

दुबई में 55 करोड़ का निवेश

जांच में दुबई में 55 करोड़ रुपए के निवेश के दस्तावेज मिले हैं. इनमें 300 निवेशकों का जिक्र है. अब वे भी जांच के दायरे में हैं. अधिकारियों को संदेह है कि कारपेट कारोबार के जरिए हवाला के पैसों का लेनदेन किया जा रहा था. सर्च के दौरान कुछ ऐसे नोट मिले हैं, जिससे यह शंका गहरी हुई है.

कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट में 36 करोड़ का खर्चा

कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट में 36 करोड़ का खर्च भी सवालों के घेरे में है. पर्सियन कार्पेट्स ग्रुप के शब्बीर खान, आशादीप ग्रुप के अनिल गुप्ता और प्रेम कार्गो लॉजिस्टिक्स के अशोक जैन के जयपुर, दौसा और बहरोड में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी में 24 लॉकर का भी पता चला है. आयकर विभाग इन्हें खंगालेगा, इसके बाद इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं.

यह भी पढे़ं- 

कोटा में व्यापारी को प्यार के जाल में फंसाकर ठगने वाली महिला गिरफ्तार, हनी ट्रैप गैंग का मास्टरमाइंड भी पकड़ा

IT Raid: 3 करोड़ कैश, 24 लॉकर; दुबई में अघोषित संपत्ति... IT की रेड में जयपुर के 3 कारोबारी निकले 'धनकुबेर'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com