विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2025

ACB Action: नगर परिषद का आयुक्त व फायर ऑफिसर 2.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, कोटा ACB ने की कार्रवाई

परिवादी को व्यापार करने में परेशान नहीं करने की एवज में आरोपियों द्वारा 5 लाख की रिश्वत मांगी जा रही है. शिकायत का सत्यापन 15 व 17 अक्टूबर को कराया गया, जिसमें रिश्वत मांग की पुष्टि हुई.

ACB Action: नगर परिषद का आयुक्त व फायर ऑफिसर 2.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, कोटा ACB ने की कार्रवाई
नगर परिषद का आयुक्त व फायर ऑफिसर 2.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Rajasthan ACB Action: राजस्थान में शनिवार को एक बार फिर से एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने नगर परिषद के आयुक्त और एक असिस्टेंट फायर ऑफिसर को 2.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ कर रही है. एसीबी की कार्रवाई के बाद नगर परिषद और अग्निशमन विभाग में हड़कंप मच गया है. 

रिश्वत में मांग रहे थे 5 लाख रुपये

एसीबी के अनुसार, अतिरिक्त एसीबी कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को 9 अक्टूबर 2025 को एक परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसे व्यापार करने में परेशान नहीं करने की एवज में आरोपियों द्वारा 5 लाख की रिश्वत मांगी जा रही है. शिकायत का सत्यापन 15 व 17 अक्टूबर को कराया गया, जिसमें रिश्वत मांग की पुष्टि हुई.

स्कूटी की डिग्गी में रखे थे रुपये

एसीबी कोटा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में 18 अक्टूबर को ट्रैप कार्रवाई आयोजित की गई. कार्रवाई के दौरान परिवादी से उवेश शेख ने अपने कार्यालय में 2 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत ली और उसे अपनी स्कूटी की डिग्गी में रखकर रवाना हो रहा था. 

Latest and Breaking News on NDTV

सरकारी आवास से गिरफ्तार हुए आयुक्त

तभी एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद टीम ने आयुक्त मोती शंकर नागर को उनके सरकारी आवास से डिटेन किया. वर्तमान में दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. एसीबी ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढे़ं-

ACB ने प्लाटून कमांडर और होमगार्ड को 4 हजार रुपये लेते दबोचा, ड्यूटी लगाने के लिए कर्मचारी से मांगी रिश्वत

Rajasthan: तिरुपति जाकर कराया मुंडन, 8 दिन ट्रेन-बस में घूमा, आखिरकार इंदौर से पकड़ा गया रमेश रूलानिया हत्याकांड का चौथा आरोपी जुबैर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com