विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2024

Rajasthan: रहीम बना राज, दो बच्चों की मां से शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध; मुकदमा दर्ज 

Rajasthan: आरोपी युवक महिला को दो दिन होटल में रखा. इसके बाद किराए पर कमरा लेकर रहने लगा. युवक कमरे से गायब हो गया तो युवक की हकीकत सामने आई.

Rajasthan: रहीम बना राज, दो बच्चों की मां से शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध; मुकदमा दर्ज 

Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर में युवक ने शादीशुदा महिला से धोखाधड़ी की. रहीम नाम का युवक दो बच्चों की मां को अपना नाम राज बताकर दोस्ती की. इसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए.  महिला ने आरोपी के खिलाफ मथुरा गेट पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया है.

युवक फोन पर करता था बात 

पीड़िता ने पुलिस दी तहरीर में बताया कि वह शादीशुदा है. उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से उसकी 7- 8 साल पहले शादी हुई थी. दो बच्चे भी हैं. 7-8 महीने पहले राज नाम के एक व्यक्ति ने किसी से मेरा मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू की. इसी समय में अपने दोनों बच्चों को लेकर ऊंचा नगला बॉर्डर पर राज से मिलने आई. राज ने अपनी बातों पर फंसाकर शादी का झांसा दिया.

किराए का कमरा लेकर साथ में रहने लगा युवक 

आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया. उसने दो बच्चों का ख्याल रखने का भी आश्वासन दिया. ऊंचा बगला स्थित एक होटल में पीड़िता को दो दिन तक रखा. महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में किराए के कमरा लिया. पत्नी बताकर साथ में रहने लगा. कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए. 

20 दिन बाद अचानक कमरे से हो गया गायब

करीब 20 दिन पहले कमरे से राज अचानक गायब हो गया. कई दिनों तक वापस नहीं आया तो चिकसाना थाना क्षेत्र स्थित उसके गांव गई, जहां राज के परिजन मिले. उनसे पूरी बात बताई तो उसके पिता ने बताया कि उसका नाम राज नहीं रहीम है. धर्म मुस्लिम बताया. तब महिला को उसके बारे में जानकारी हुई. थाना प्रभारी करन सिंह राठौड़ का कहना है एक महिला ने मामला दर्ज कराया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: NDTV वर्ल्ड समिट: पीएम मोदी के संबोधन से होगी शुरुआत, 'एनडीटीवी वर्ल्ड' की लॉन्चिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com