विज्ञापन
This Article is From May 25, 2025

राजस्थान में सड़क हादसों का संडे, अलग-अलग हादसों में चाचा-भतीजे सहित 4 की मौत; कई गंभीर घायल  

राजस्थान में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है. रविवार को जयपुर, दौसा और बूंदी में हुए तीन अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. 

राजस्थान में सड़क हादसों का संडे, अलग-अलग हादसों में चाचा-भतीजे सहित 4  की मौत; कई गंभीर घायल  
राजस्थान में अलग-अलग हादसों में 4 लोगों कि मौत हो गई.

Rajasthan Road Accident News: राजस्थान में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. प्रदेश में रविवार को सड़क हादसों 3 लोगों की मौत हो गई. प्रदेश तीन अलग-अलग जगह पर ये सड़क हादसे हुए हैं. जिसमें जयपुर. दौसा और बूंदी शामिल है. इन हादसों में चार लोगों की जान चली गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. 

जयपुर में टैंकर ने ली बाइक सवार की जान

जयपुर ग्रामीण के आमेर इलाके में जमवारामगढ़-जयपुर स्टेट हाइवे पर लालावास के पास एक भयानक हादसा हुआ. इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई. नगर निगम के टैंकर ने बाइक सवार मनमोहन को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक टैंकर में फंस गई और काफी दूर तक घसीटी गई. 

वह आंधी के गांवली गांव का रहने वाला था और जयपुर में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. पुलिस ने शव को SMS अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और जांच शुरू कर दी.  

दौसा में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत

दौसा के सैंथल थाना क्षेत्र में बांसडी बाइपास पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा जगमोहन मीणा और उनके भतीजे पवन को टक्कर मार दी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शवों को दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू की.  

बूंदी में दो बाइकों की टक्कर. एक की मौत

बूंदी के हट्टीपुरा स्टेट हाइवे पर भीलवाड़ा-बिजौलिया मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में भीलवाड़ा के जलसिंह का खेड़ा निवासी हिम्मत सिंह की मौत हो गई. उनकी मां कैलाशी बाई सहित इंदरगढ़ के अमित और बूंदी के राजू गंभीर रूप से घायल हो गए.

दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. घायलों को बूंदी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें कोटा रैफर किया गया. पुलिस ने यातायात बहाल कर जांच शुरू की.  

सुरक्षा पर सवाल

इन हादसों ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. तेज रफ्तार और लापरवाही इन मौतों का कारण बनी. प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग हो रही है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: नर्मदा नहर परियोजना में फर्जीवाड़ा जारी, बिना काम किए भुगतान, दोषियों को बचाने का खेल उजागर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com