Bhiwadi theft news: भिवाड़ी में अजीबोगरीब चोरी! 30 घरों के बाहर से ये क्या उखाड़ ले गए चोर?|News

  • 1:47
  • प्रकाशित: नवम्बर 16, 2026
भिवाड़ी के यूआईटी फेज-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर 1 और सेक्टर 2 में चोरी की एक अजीबोगरीब वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोर 25 से 30 घरों के बाहर लगे पानी के मीटर उखाड़ कर ले गए. मीटर टूटने और उखड़ने के कारण सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो पूरी कॉलोनी की गलियों और सड़कों पर हजारों लीटर पानी बहता नजर आया. एक साथ दर्जनों घरों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय निवासियों में आक्रोश है, वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है.

संबंधित वीडियो