CM भजनलाल का सियासी मॉडल हिट! 309 में से 200 निकायों में बीजेपी का कब्जा

  • 8:38
  • प्रकाशित: सितम्बर 22, 2026

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा 309 में से 200 बोर्डों पर ऐतिहासिक 'डबल सेंचुरी' लगाने के बाद, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस प्रचंड जीत का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव को दिया है. मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री को इस जीत का 'नायक' और 'शिल्पी' करार देते हुए कहा कि सत्ता और संगठन के बेहतरीन समन्वय, सीएम के प्रभावी रोड शो और सूक्ष्म प्रबंधन के दम पर बीजेपी ने सभी सातों संभागों में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है. निकाय चुनावों में मिले इस प्रचंड बहुमत के बाद, अब बीजेपी पंचायती राज चुनावों के लिए भी संकल्प पत्र जारी कर पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ ग्रामीण क्षेत्र की सरकार बनाने के मैदान में उतर रही है.

संबंधित वीडियो