PNB Bank Fraud: 60 करोड़ का महाघोटाला! लॉकर से 'सोना' गायब और फर्जी लोन। Top News । Gold Scam । NDTV

  • 7:51
  • प्रकाशित: फ़रवरी 03, 2026

PNB Bank Fraud: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से असली सोना निकालकर नकली सोना रखने के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है. बैंक के तत्कालीन मैनेजर और डिप्टी मैनेजर ने बैंक के बीसी संचालक के साथ मिलकर न सिर्फ सोने को लॉकर से गायब करने का खेल खेला, बल्कि लोन धारकों को लोन की पूरी रकम भी नहीं दी. बैंक लॉकर से जब असली सोना निकालकर नकली सोना रखने की बात पता चली तो कई ग्राहक ऐसे भी सामने आए, जिन्होंने बैंककर्मियों पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है. पीड़ितों का कहना है कि यह सिर्फ साढ़े छह करोड़ के सोना का मामला नहीं है, बल्कि 60-70 करोड़ रुपये फर्जीवाड़ा है. #PNBScam #PunjabNationalBank #BankFraud #60CroreScam #LockerFraud #GoldTheft #FakeLoanScam #BankingNews #FinancialFraud #PNBNews #Alert #BankingCrime #FraudExposed

संबंधित वीडियो