Saint Death Mystery: संत का शव झाड़ियों में मिला, टूटी तिजोरी ने बढ़ाया मर्डर मिस्ट्री का शक!

  • 2:23
  • प्रकाशित: सितम्बर 28, 2026
Saint Death Mystery: संत का शव झाड़ियों में मिला, टूटी तिजोरी ने बढ़ाया मर्डर मिस्ट्री का शक! झुंझुनूं के उदयपुरवाटी स्थित लोहारगल धाम के बरखंडी बाबा मंदिर से लापता संत सूरजदास जी महाराज का शव पहाड़ी क्षेत्र की झाड़ियों में मिला है। ग्रामीण पिछले दो दिनों से लगातार संत की तलाश में जुटे थे। शव मिलने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर की तिजोरी टूटी हुई मिली और उसमें रखी नकदी भी गायब थी। इसके चलते लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि यह हादसा था, हत्या थी या फिर लूट से जुड़ा कोई बड़ा मामला। #jhunjhunu #udaipurwati #rajasthannews #breakingnews #crimenews #templenews #lohargal #santsurajdas #murdermystery #viralnews #latestnews #rajasthan #ndtvrajasthan #templetheft #trendingnews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो