राजस्थान के झुंझुनूं (उदयपुरवाटी) स्थित लोहागल में संत सूरजदास की मौत के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है. आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा के लिए लोहागल में पुलिस थाना स्थापित करने की मांग को लेकर श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक लगा दी गई है.प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पुलिस-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कड़ी नारेबाजी और प्रदर्शन किया है.