विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2025

मुकेश मानवीर: हिस्ट्रीशीटर कैसे बना इतना बड़ा कारोबारी, लोकसभा चुनाव...शेयर धांधली...10 साल में खड़ा किया जालसाजी का साम्राज्य

ईडी ने मुकेश मानवीर के कई ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें टोंक, कोटा और जयपुर के कई ठिकाने शामिल है. जयपुर स्थित घर को गहनता से खंगाला गया है जिसके बाद कई खुलासे हुए हैं.

मुकेश मानवीर: हिस्ट्रीशीटर कैसे बना इतना बड़ा कारोबारी, लोकसभा चुनाव...शेयर धांधली...10 साल में खड़ा किया जालसाजी का साम्राज्य
Mukesh Manveer

Mukesh Manveer: डिबॉक कंपनी के डायरेक्टर मुकेश मानवीर सिंह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई करते हुए, लाखों रुपये जब्त किये हैं. बताया जा रहा है कि उसके घर से नकद रुपये और लग्ज़री गाड़ियां बरामद की गई हैं. ईडी ने मुकेश मानवीर के कई ठिकानों पर छापेमारी कर उसके घर से 78 लाख रुपये और चार लग्जरी कारों को जब्त कर लिया है. मुकेश के टोंक, कोटा और जयपुर के कई ठिकानों पर रेड किया गया है, लेकिन जयपुर स्थित मुकेश मानवीर के घर को गहनता से खंगाला गया है जिसके बाद कई खुलासे भी हुए हैं. हालांकि सवाल यह सबसे बड़ा है कि कैसे एक हिस्ट्रीशीटर इतना बड़ा कारोबारी बन गया.

मुकेश मानवीर सिंह पर 20 से ज्यादा धांधली के केस दर्ज थे

मुकेश मानवीर सिंह जयपुर के वैशाली थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था. उसके खिलाफ जालसाजी और जाली जमीन के कागजात बेचने के 20 से ज्यादा मामले दर्ज थे. हालांकि साल 2015 में हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद उसकी हिस्ट्रीशीटको बंद कर दिया गया था. इसके बाद से उसने नए जालसाजी का काम शुरू किया और मौका मिलते ही इतनी बड़ी कंपनी का मालिक बन गया.

Latest and Breaking News on NDTV

मुकेश मानवीर के कई नाम

मुकेश मानवीर सिंह के कई नाम थे. जैसे उसे मुकेश महावर और मुकेश कुमार के नाम से भी जाना जाता था. वहीं चुनाव आयोग के रिकॉर्ड्स के मुताबिक वह एक पढ़ा लिखा शख्स है.

मुकेश ने बनाया जालसाजी का साम्राज्य

मुकेश डिबॉक कंपनी का एमडी था और उस पर 100 करोड़ से ज्यादा के घोटला करने और चीटिंग के केस दर्ज है, जिनकी तफ्तीश ED कर रही है. लेकिन इस तफ्तीश के दौरान चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं.

मुकेश  पर पहले  जालसाजी और जाली जमीन के कागजात बेचने के 20 से ज्यादा मामले दर्ज थे. लेकिन 2015 में हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद उसकी हिस्ट्रीशीट को बंद कर दिया गया था.

हालांकि मुकेश की जालसाजी बंद नहीं हुई थी. उसने पहले कंपनी बनाने का काम शुरू किया. इसके बाद मुकेश ने फर्जी कंपनियां और फर्जी प्रॉफिट दिखा के शेयर बाजार में धांधली करके 8 रुपये के शेयर को 150 रुपये तक पहुंचा दिया .जिससे SEBI ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी को लेकर जांच भी की जिससे पूरे तरह का फ्रॉड सामने आया.

कंपनी को मूल रूप से जयपुर में साल 2008 में डिबॉक सेल्स एंड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, के नाम से शामिल किया गया था. इसका निगमन प्रमाणपत्र जारी किया गया था. इसके बाद 25 जनवरी 2017 को आयोजित असाधारण आम बैठक में सदस्यों द्वारा प्रारित विशेष प्रस्ताव के अनुसार कंपनी को एक सार्वजनक लिमिटेड कंपनी में परिवर्तित कर दिया गया. हालांकि कंपनी क

इससे पहले साल 2013 में ईगल ब्रांड नाम के तहत कृषि उपकरण विनिर्माण क्षेत्र में व्यापार की शुरुआत की. इसके बाद 2014 में ईगल ब्रांड नाम के तहत पीवीसी पाइप, एचडीपीई पाइप, सीपीवीसी और यूपीवीसी पाइप सिंचाई पाइप और उपकरण के विनिर्माण और बिजनेस के क्षेत्र में नई लाइन की शुरुआत की. साल 2015 में होटल डिबॉक इन के नाम से होटल डिवीजन में बिजनेस की शुरुआत की.
Latest and Breaking News on NDTV

शिवसेना के टिकट पर लड़ा था लोकसभा चुनाव

मुकेश मानवीर ने लोकसभा चुनाव भी लड़ा था इसका भी खुलासा हुआ है. मुकेश और अभिनेत्री राखी सावंत का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें राखी उसके लिए वोट मांगती दिखाई दे रही हैं. मुकेश को शिवसेना की ओर से साल 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिला था. हालांकि उसे चुनाव में महज 4600 वोट मिले थे और उसकी जमानत जब्त हो गई थी. हालांकि वह चुनाव के जरिए एक नया मुकाम हासिल करना चाहता था. जिससे न केवल राजनीति में एंट्री मिले बल्कि समाज में भी प्रतिष्ठा बनी रहे.

ये भी पढ़ें-: 'जब से MLA बना हूं घर में चोरियां हो रही हैं' डीसी बैरवा बोले- पहले मोबाइल चोरी हुआ, फिर बाइक और अब ट्रैक्टर

ये Video देखें -:

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com