विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2025

ऑपरेशन मदमगरा: सांचौर में ढाई करोड़ की ड्रग्स बरामद, दिल्ली-मुंबई-गुजरात कनेक्शन की जांच

पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार विश्नोई के घर की रसोई से नीले प्लास्टिक बैग और स्टील की भरणी में छिपाए गए मादक पदार्थ बरामद किए. जब्त माल में 1.077 किलो एमडी और 800 ग्राम स्मैक शामिल है.

ऑपरेशन मदमगरा: सांचौर में ढाई करोड़ की ड्रग्स बरामद, दिल्ली-मुंबई-गुजरात कनेक्शन की जांच

Sanchore News: सांचौर से इस वक्त की बड़ी खबर ये है कि ANTF और जालोर पुलिस की संयुक्त टीम को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. ऑपरेशन मदमगरा के तहत पुलिस ने सेडिया गांव में दबिश देते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में एमडी व स्मैक बरामद की. अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त नशे की कीमत ढाई करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है. यह कार्रवाई एटीएस आईजी विकास कुमार के निर्देशन में की गई.

जब्त माल में 1.077 किलो एमडी और 800 ग्राम स्मैक

पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार विश्नोई के घर की रसोई से नीले प्लास्टिक बैग और स्टील की भरणी में छिपाए गए मादक पदार्थ बरामद किए. जब्त माल में 1.077 किलो एमडी और 800 ग्राम स्मैक शामिल है. इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है.

पुलिस ने क्या बताया ?  

संयुक्त कार्रवाई अति. पुलिस अधीक्षक सांचौर आवड़दान रत्नु के निर्देशन और वृताधिकारी रानीवाड़ा भवानीसिंह ईन्दा के सुपरविजन में की गई. इस पूरी कार्रवाई में करड़ा पुलिस और एएनटीएफ की 12 सदस्यीय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस ने NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर ड्रग नेटवर्क की परतें खंगालना शुरू कर दिया है.

सक्रिय ड्रग तस्करों पर बड़ा असर पड़ेगा

पुलिस के अनुसार, इस ऑपरेशन से क्षेत्र में सक्रिय ड्रग तस्करों पर बड़ा असर पड़ेगा. जांच में यह भी सामने आया है कि पुलिस दिल्ली, मुंबई और गुजरात से जुड़े सप्लाई नेटवर्क की संभावनाओं की पड़ताल कर रही है. आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई होने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- SIR करने वाले शिक्षकों पर भारी दबाव, टीचर की आत्महत्या के बाद शिक्षक संघ ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com