विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2023

Rajasthan Weather Update: जैसलमेर में सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, बीकानेर में पारा 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा

जोधपुर, बीकानेर संभाग एवं शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. शेष भागों में बारिश की संभावना काफी कम है.

Rajasthan Weather Update: जैसलमेर में सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, बीकानेर में पारा 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा

Rajasthan Weather Update: दिसंबर के बीतने के साथ सर्दी का कहर भी बढ़ रहा है. प्रदेश में कई जगह तो पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. सिरोही के माउंट आबू में तो पारा जमाव बिंदु के नीचे पहुंच गया है. जैसलमेर के रेगिस्तान में ठंडी हवा की वजह से माहौल सर्द हो गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक बीकानेर में आज सुबह पारा 6 डिग्री पर पहुंच गया. वहीं बारिश की संभावना भी बनी हुई है. राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में घने कोहरे के साथ बादल छाए रहे.वहीं, जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है. पश्चिमी राजस्थान में दिन भर बादल छाए रहे. जिससे मौसम में नमी देखने को मिल रही है. 

मौसम विज्ञान केंद्र के हिसाब से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिनांक 22 दिसंबर को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने व जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. शेष भागों में बारिश की संभावना काफी कम है.

इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग एवं शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. शेष भागों में बारिश की संभावना काफी कम है.

उन्होंने बताया कि 23-24 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने एवं राज्य के अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.वहीं बारां में भी ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है, तापमान में गिरावट हो रही है गुरुवार को न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 

यह भी पढ़ें- सांसदों के लगातार निलंबन पर सचिन पायलट ने क्या कहा, अब तक 150 से अधिक MP हो चुके हैं निलंबित

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com