धौलपुर में पुरानी रंजिश और अवैध संबंधों के शक के चलते 28 वर्षीय युवक रविंद्र की घर से बुलाकर कुल्हाड़ी और डंडों से बेरहमी से हत्या कर दी गई.मृतक के पिता की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों (हरिशंकर, बुल्लू और मोहन प्रकाश) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पोस्टमार्टम के बाद आरोपियों की तलाश तेजी से जारी है.