डिप्टी सीएम दीया कुमारी जयपुर की छोटी चौपड़ पर आयोजित भव्य दीपावली कार्यक्रम और मां लक्ष्मी की आरती में शामिल हुईं.इस दौरान उन्होंने वारे-न्यारे बाजार की सजावट, लेजर शो और रामसेतु के सुंदर मॉडल की सराहना करते हुए प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और आम लोग मौजूद रहे.