उदयपुर में पर्यटन सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो गई है, जहाँ लाभ पंचमी तक भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है.होटल एसोसिएशन के मुताबिक 50% से अधिक बुकिंग पहले ही हो चुकी है, जिससे स्थानीय व्यापार को जबरदस्त उछाल की उम्मीद है.पर्यटकों की भारी भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम और वन-वे व्यवस्था लागू की है.