दीपावली के त्योहार पर मिठाई, घी और तेल की बढ़ती मांग के बीच सक्रिय मिलावटखोरों पर राजस्थान खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसा है.13 अक्टूबर से शुरू हुए विशेष अभियान के तहत जयपुर सहित प्रदेश भर के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर सैंपल जांचे जा रहे हैं.संदिग्ध खाद्य सामग्री को भारी मात्रा में जब्त कर नष्ट कराया जा रहा है ताकि आम जनता की सेहत से खिलवाड़ रोका जा सके.