दीपावली की पूर्व संध्या पर जयपुर के भाजपा कार्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ, जहां प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए असत्य पर सत्य की जीत और अंधकार मिटाकर उजाले की ओर बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने विकसित भारत, हर व्यक्ति की समृद्धि और दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ने की कामना की.