नाहरगढ़ रेंज कार्यालय में 1 नवंबर को वनकर्मियों से मारपीट और जनरेटर छुड़ाकर ले जाने के मामले में फरार नरेश मीणा की तलाश में पुलिस अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है. इसी बीच नरेश मीणा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोपों को नकारा, प्रशासन पर चुनाव प्रचार रोकने का आरोप लगाया और गिरफ्तारी व एनकाउंटर की आशंका जताते हुए कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने पुलिस के सामने सरेंडर करने के बजाय कोर्ट की शरण लेने का फैसला किया है, जबकि पुलिस इस मामले में पांच लोगों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है.