लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित सक्रिय सदस्य गैंगस्टर हरि बॉक्सर को राजस्थान AGTF के प्रयासों और भारतीय एजेंसी के इनपुट पर अमेरिकी एजेंसी ICE ने अमेरिका में डिटेन किया है. वह अप्रैल 2023 से भारत से फरार था और पुलिस के अनुसार विदेश में बैठकर रंगदारी, धमकी और फायरिंग की वारदातें करवा रहा था। उस पर हत्या, रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं और उसने निर्देशक रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी, अब उसे भारत लाने की कार्यवाही तेज है.