कोटा नगर निगम में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए संविदाकर्मी अखिलेश मीणा को गिरफ्तार किया है.इस कार्रवाई के दौरान दूसरा आरोपी नरेश वर्मा मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में एसीबी जुटी हुई है.एसीबी की इस अचानक हुई ट्रैप कार्रवाई से नगर निगम के दफ्तरों और भ्रष्ट कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है.