हनुमानगढ़ में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी किए जा रहे 3 करोड़ के ड्रग्स (चिट्टा) और चाइनीज पिस्तौल के साथ आरोपी राजू खान को गिरफ्तार किया है.प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रायसिंहनगर जेल में रहने के दौरान अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी सिंडिकेट के संपर्क में आया था और पंजाब के तरनतारन से तस्करी कर रहा था.वहीं दूसरी ओर, बांसवाड़ा के आबापुरा में 1.18 करोड़ रुपये की फिल्मी अंदाज में हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे एक युवक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.