विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2025

Rajasthan: ट्रक में लॉकर रूम बनाकर छिपाई शराब की 1 हजार से ज्यादा बोतलें, तस्करों ने अपनाया नायाब पैंतरा

Jodhpur News: ट्रक में हरियाणा में तैयार 85 पेटी बोतलों को जोधपुर को रास्ते गुजरात में सप्लाई करने की तैयारी थी. मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने एक्शन लिया.

Rajasthan: ट्रक में लॉकर रूम बनाकर छिपाई शराब की 1 हजार से ज्यादा बोतलें, तस्करों ने अपनाया नायाब पैंतरा

Liquor smuggling from Rajasthan to Gujarat: राजस्थान से गुजरात तक शराब तस्करी के लिए बदमाशों ने नायाब तरीका ढूंढ निकाला है. तस्कर अब ट्रक में एक लॉकर रूम तैयार करके उसके जरिए शराब की सप्लाई कर रहे हैं. ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके. ओसियां में आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. आबकारी विभाग ने गुजरात की ओर जा रहे शराब से भरे एक ट्रक को जब्त किया. इस ट्रक के केबिन में एक लॉकर रूम बनाकर अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी. जब पुलिस ने इसे रोका तो हरियाणा में तैयार शराब बरामद हुई. पुलिस ने ट्रक जब्ती के साथ ही ड्राइवर को भी हिरासत में लिया है. 

मुखबिर की सूचना पर एक्शन

जानकारी के मुताबिक, मुखबिर ने सूचना दी कि तापू गांव (ओसियां) की सीमा से होते हुए शराब की तस्करी की जा रही है. जिला आबकारी अधिकारी सीमा काव्य के निर्देशन में एक्शन लिया गया. CI हरेंद्र चौधरी समेत आबकारी थाना टीम संयुक्त कार्रवाई की गई. 

1 हजार से ज्यादा बोतलें बरामद

ट्रक में कुल 85 पेटी में रखी विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की गई. हरियाणा राज्य में निर्मित कुल 1 हजार 20 बोतलें ट्रक से बरामद हुई. आबकारी पुलिस ने अभियोग दर्ज किया है. ट्रक ड्राइवर महिपाल और खलासी फरसा राम को गिरफ्तार किया गया है. 

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में बदलेंगी गांवों की सीमाएं, पंचायतों के पुनर्गठन का काम जिला कलेक्टरों को सौंपा गया

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com